Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में तिरंगा लाइटों के तार चुराने वालों 2 किशोर व 2 कबाड़ी गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में तिरंगा लाइटों की विद्युत तार चोरी मामले का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। नगर निगम द्वारा गढ़रोज पुल और गुलर पुल पर लगाई गई तिरंगा लाइटों की तारें चोरी होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले में नगर निगम के स्वास्थ्य लिपिक विकास की शिकायत पर कोतवाली कोटद्वार में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 2 विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात कबूल कर ली।
किशोरों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आमिर निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार और ऋतुराज निवासी मकबरा नजीबाबाद बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से नगर निगम के खंभों से चोरी की गई करीब 40 मीटर विद्युत तार और लगभग 5 किलो जली हुई कॉपर तार बरामद की है।पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News