Connect with us

उत्तराखंड

कॉंग्रेस के प्रत्याशी गणेश ने किया कोटद्वार में रोड शो व जनसभा को सम्बोधित

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का पौड़ी जनपद के कोटद्वार में दो दिवसीय कार्यक्रम है।गढ़वाल लोक सभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कोटद्वार बद्रीनाथ मार्ग से रोड़ शो करते हुए शक्तिप्रदर्शन किया।

कोटद्वार पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल का गाजे बाजे व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।गढ़वाल संसदीय कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी,सूर्यकांत धस्माना,हेमलता नेगी,संजय मित्तल, गीता नेगी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोटद्वार में बद्रीनाथ मार्ग,झण्डा चौक व कौड़ियां से होते हुए लालपानी तक रोड शो करते हुए जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की…ओर लालपानी में एक निजी वेडिंग पॉइंट में जनसभा को भी सम्बोधित किया।कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि कोटद्वार में जनता का अपार जन समर्थन देखने को मिल रहा है।कोटद्वार की विधायक व विधानसभा अध्यक्षा ने कितना विकास किया हुआ है।यह किसी से छिपा नहीं है।

More in उत्तराखंड

Trending News