Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

भूस्खलन से नेशनल हाईवे बन्द,सीओ विभव सैनी ने यात्रियों को आगे जाने से रोका,रास्ता खुलने की नहीं कोई सम्भावना

Ad


कोटद्वार-पौड़ी समेत लैन्सडाउन जाने का मुख्य रूट नैशनल हाइवे 534 पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे हाइवे एक बार फिर बन्द हो चुका है….रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार दुगड्डा के बीच दुर्गादेवी मन्दिर के पास पडाही टूट कर सड़क पर आ गई है..भारी भूस्खलन होने से कोटद्वार का पौड़ी मुख्यालय से संपर्क कट गया है….सड़क बन्द होने से दुगड्डा में बड़ी तादाद में यात्री फसें हुए हैं,

तो वहीँ कोटद्वार में यात्रियों को सिद्धबली मंदिर के पास बेरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया है…लैन्सडाउन , पोखड़ा समेत पौड़ी से आने जाने वाले यात्री पिछले कई घण्टों से सड़क पर ही फसें हुए हैं , तो वहीं हालात देखकर  सड़क के आज खुलने के कोई आसार नजर नही आ रहे हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News