Connect with us

उत्तराखंड

दुर्गा देवी मंदिर के पास बोल्डर आने से एन एच बाधित, सिद्धबली मंदिर के पास ही रोकी आवाजाही

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार दुगड्डा के बीच दुर्गा देवी मंदिर के निकट पहाड़ी से बोल्डर गिरने से रास्ता बंद हो जिस है।अभी तक पांचवे मील के पास मलबा आने से बन्द हो रहा था अब एक नया डेंजर जोन बन गया है और बड़े बड़े बोल्डर आने से 100 मीटर तक सड़क बंद हो गई है।

आज सुबह पांच बजे कोटद्वार दुगड्डा मार्ग बोल्डर गिरने से बंद हो गया।सिद्धबली मंदिर के पास ही आवाजाही रोक दी गसी है।इस मार्ग पर 100 मीटर तक बोल्डर गिर गए हैं। यह कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर नया डेंजर प्वाइंट बन गया है। संबंधित विभाग भी रास्ता खोलने की तैयारी में जुट गया है। विभागीय ठेकेदार के मुताबिक यह रास्ता खुलने में लगभग 6 घंटे का समय लगेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News