Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में तवाघाट-धारचूला हाइवे पर भयंकर लैंड स्लाइड,सैकड़ों वाहन फंसे! वीडियो देंखे

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर सुबह एक बड़ी लैंड स्लाइड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जीरो प्वाइंट के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक दरकने से हाइवे पूरी तरह से बंद हो गया है। इस घटना में दर्जनों वाहन दोनों ओर फंसे हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना के बाद से सैकड़ों वाहन फंसे हैं, जिनमें यात्री, व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल हैं। मलबे के चलते राहत कार्य में भी बाधाएं आ रही हैं, और खराब मौसम के कारण स्थिति और जटिल हो गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन पहाड़ी के लगातार गिरने का खतरा बना हुआ है।

सड़क को साफ करने के लिए मशीनरी लगाई गई है, लेकिन इसकी पूरी सफाई में समय लगने की संभावना है। फिलहाल, यात्री वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है ताकि जल्द से जल्द हाइवे को फिर से चालू किया जा सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News