Connect with us

उत्तराखंड

आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, मलबे से बंद ढाबखाल-देवियोखाल मार्ग हल्के वाहनों के लिए खुला

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल में देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने कई इलाकों की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। कई जगहों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे घंटों तक अंधेरा छाया रहा।

हालांकि जिला प्रशासन और विद्युत विभाग की टीमों ने रात में ही मोर्चा संभाल लिया और तेजी से मरम्मत कार्य शुरू किया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि बाकी जगहों पर काम लगातार जारी है।

वहीं ढाबखाल-देवियोखाल मोटर मार्ग पर मलबा आने से यातायात भी प्रभावित हुआ, लेकिन प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया।

फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड