Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी पुलिस को बड़ी कामयाबी, NIT श्रीनगर के पास 4.13 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्रीनगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 4.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक एनआईटी श्रीनगर के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 1 लाख 24 हजार रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय लक्की भंडारी निवासी भक्तियाना श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
पौड़ी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर स्मैक की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड