Connect with us

उत्तराखंड

पानी की पाइप लाइनों को डालने के लिए खोदी गई सड़के बन रही मुसीबत का कारण,ऑटो चालकों ने की निगम में शिकायत

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी उत्तराखंड के द्वारा पानी की पाइप लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।जिसकी वजह से हर वार्ड में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इनके द्वारा नगर निगम की सड़कें खोदकर डाल दी गई हैं।पाइप लाइन बिछाकर ऐसे ही छोड़ देते हैं।हर वार्ड में टूटी सड़कों के कारण हादसे भी हो रहे हैं।

जिसकी आये दिन स्थानीय जनता निगम में शिकायत लेकर आती है।गली मोहल्लों की सड़कें खोदने से वहाँ ऑटो चालकों को सवारियों की बातें भी सुननी पड़ रही हैं।अपनी इसी समस्या को लेकर ऑटो वाले निगम में आयुक्त से मिले और अपनी समस्या बताई।

उनका कहना है तहसील में एसडीएम नही हैं जिन्होंने चार्ज पर आना था वह भी नहीं आये हम अपनी बात किससे कहे कोई सुनने वाला ही नहीं है साथ ही उनका कहना है कुछ दिनों बाद स्कूल खुल जाएंगे और बच्चों को लेने समय पर नही पहुंचे तो हमारी रोजी रोटी का संकट होने लगेगा।

More in उत्तराखंड