Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

बसों की कमी के चलते नजीबाबाद,हरिद्वार व दिल्ली जाने वाले यात्री भटकते रहे इधर उधर

Ad

कोटद्वार बस अड्डे पर बसों की कमी के चलते नजीबाबाद,हरिद्वार,दिल्ली व अन्य जगह जाने के लिए यात्री परेशान इधर-उधर भटकते रहे।लाल बत्ती पर खड़े यात्रियों ने बताया कि वह 3 घंटे से यहां पर बस का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन नजीबाबाद तक के लिए भी कोई बस नहीं मिल रही है। जिस कारण हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम है… ओर छोटे-छोटे बच्चे साथ होने से और भी परेशानी हो रही है।ऐसे में बस ना मिलने के कारण बस अड्डे पर भी दिल्ली जाने वाले काफी यात्री बस के इंतजार में बैठे नजर आए।

वही परिवहन अधिकारी से कुछ इस बाबत जानकारी लेनी चाही रविवार होने के कारण परिवहन विभाग में कोई नहीं मिल पाए जिस कारण बसों की कमी की कोई जानकारी नही मिल पाई और यात्री यूं ही परेशान इधर-उधर भटकते रहे।

More in Uncategorized

Trending News