Connect with us

उत्तराखंड

जनसेवा शिविर के दौरान राज्यमंत्री और डीएम ने किया स्टॉलों का निरीक्षण।

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू विकासखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के तहत जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया।शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों ने एक ही स्थान पर लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया। इस दौरान 526 लोगों ने शिविर में प्रतिभाग किया, जबकि 21 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिविर में लोगों ने पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, समाज कल्याण पेंशन और श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर मलबा जमा होने जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों को पेयजल व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने, सड़क से मलबा हटाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News