Connect with us

उत्तराखंड

ऋषिकेश में 15 दिसंबर को जिलाधिकारी सविन बंसल करेंगे जन सुनवाई

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में 15 दिसंबर सोमवार को तहसील परिसर, ऋषिकेश में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि इस दौरान क्षेत्रवासियों की शिकायतें, आवेदन और समस्याएँ सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखी जा सकेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी जनहित से जुड़े मामलों की मौके पर सुनवाई करेंगे और त्वरित समाधान प्रदान करेंगे।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे समयबद्ध समाधान के लिए कार्यक्रम में पहुंचें। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी लंबित मामलों और आवेदन की तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

जन सुनवाई के बाद जिलाधिकारी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट लाल पानी, पशुलोक बैराज और आस्था पथ का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News