Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने लिया जायजा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन रेसकोर्स का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आगामी पुलिस रैतिक परेड और 8 नवंबर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग स्थल और आमंत्रित अतिथियों के स्वागत से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी विभाग समय से अपनी तैयारियां पूरी करें। उन्होंने कहा कि आयोजन में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस बल की ड्यूटी, परेड रिहर्सल और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आकर्षक रैतिक परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य पुलिस की विभिन्न इकाइयों के जवान भाग लेंगे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News