Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

निगम के द्वारा बनवाई जा रही वार्ड नम्बर 10 में सड़क के घटिया निर्माण कार्य पर रोक लगाएं आयुक्त

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के वार्ड नंबर 10 में सड़क का निर्माण किया जा रहा है।ठेकेदार के द्वारा निर्माण के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है लकड़ी पड़ाव की वह सड़क काफी समय से खस्ता हाल थी और काफी लंबे समय के बाद निगम के द्वारा उस सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।नगर आयुक्त वैभव गुप्ता को इस घटिया निर्माण पर समय रहते ही काम रुकवा देना चाहिए।जनता को भी उम्मीद है कि ठेकेदार ओर वहाँ के कुछ लोगों के कारण ऐसे निर्माण रुकवा कर सही काम करवाया जाएगा।

उसे वार्ड की पार्षद को अपनी जनता के दुख दर्द से पहले ही कुछ लेना देना नहीं था। ठेकेदार और पार्षद भाइयों की मिली भगत से सड़क का निर्माण कार्य घटिया दर्जे का करवाया जा रहा है। जिससे वह सड़क एक बरसात भी नहीं झेल पाएगी और लकड़ी पड़ाव की जनता को फिर वही गड्ढे युक्त सड़क से आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ेगा।निगम के आयुक्त को ऐसे घटिया निर्माण कार्य पर रोक लगा देनी चाहिए।

More in Uncategorized

Trending News