Connect with us

Uncategorized

एएसपी जया बलूनी ने ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत भिक्षा नहीं शिक्षा के तहत 12 बच्चों को बांटा स्कूली सामान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-पुलिस द्वारा लगातार ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत सड़कों पर भिक्षा मांगने वाले बच्चों को भिक्षा से हटाकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है.आर्थिक रूप से निर्बल,बेसहारा बच्चों को भिक्षावृत्ति के मार्ग से हटाकर शिक्षा के मार्ग पर ले जाने की पुलिस की लगातार पहल की जा रही है.इससे पहले तीन बच्चों को गोद लेकर शिक्षित किया जा रहा है।


इस दौरान एएसपी जया बलूनी ने बताया कि पुलिस ऐसे बच्चों का लगातर एनजीओ के माध्यम से चिन्हीकरण कर रही है,आज भी 12 बच्चो को कॉपी किताबे ओर बैग लीलाधर फाउंडेशन के तरफ से बच्चे को वितरित किए गए है.ओर बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More in Uncategorized

Trending News