Connect with us

उत्तराखंड

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर दुगड्डा में तीन दिवसीय शहीद मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार- अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के मौके पर दुगड्डा में आयोजित होने शहीद मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया…सीएम धामी ने चंद्रशेखर आजाद और उनके सहयोगी रहे क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर मेले का शुभारंभ किया ..

वहीं सामाजिक परिवर्तन के नायक बलदेव आर्य को भी श्रधांजलि दी..इस अवसर पर शहीदों के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका साहस और बलिदान हमें देश की सेवा में समर्पण और कर्तव्य का मार्गदर्शन देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति युवाओं को जागरूक करते हैं।

वहीं सीएम ने कार्यक्रम के दौरान कई घोषणाएं की… जिसमें दुगड्डा में बहुउद्देशीय भवन और मिनी स्टेडियम का निर्माण के साथ ही क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत के स्मृति स्थल का पुनर्निर्माण,  और दुगड्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाएं बेहतर किए जाने के साथ ही इसका नामकरण स्व० श्री मोहनलाल बौंठियाल के नाम पर किये जाने की घोषणा की गई….

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News