Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के मालवीय उद्यान में किया भाजपा ने होली मिलन कार्यक्रम

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के मालवीय उद्यान में भाजपा के नगर मंडल ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।विधानसभा की अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ता को होली की शुभकामनाएं दी।खंडूड़ी ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जो हमें प्रेम ओर आपस मे मेलजोल से रहने की प्रेरणा देता है।जितने रंग गुलाल के उतने ही रंग हमारे जीवन में होने चाहिए।कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने भी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर रंगों के उत्सव होली को मनाने का आह्वान किया।मालवीय उद्यान के होली मिलन कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में घूम कर सभी नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष विकास दीप मित्तल, सुखरों देवी मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष पिंकी खंतवाल ,भाबर मंडल वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अध्यक्ष आशीष रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगमोहन सिंह रावत,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत,रामप्रकाश शर्मा ,मुन्नालाल मिश्रा,हरि पुंडीर,सुनीता कोटनाला,अनीता आर्य,मोहन सिंह नेगी,जंग बहादुर रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News