Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी गढ़वाल में प्रशासन का बड़ा एक्शन,कोटद्वार में 2,966 राशन कार्ड व 13,197 हजार यूनिट निरस्त

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल जिले में राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में अब तक 7 हजार 254 अपात्र राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं। वहीं 28 हजार से ज्यादा यूनिट भी हटाई गई हैं।खाद्य विभाग के अनुसार यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सिर्फ पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि फरवरी 2026 तक चले अभियान में 6 हजार 151 राशन कार्ड निरस्त किए गए थे। वहीं 28 अप्रैल से शुरू हुए नए सर्वे में भी 1 हजार 103 अपात्र राशन कार्ड चिन्हित कर कार्रवाई की गई है।अगर बात करें कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र की, तो यहां भी बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अब तक कुल 2 हजार 966 राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।प्रशासन का कहना है कि राशन कार्ड सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहे और वास्तविक जरूरतमंदों को ही इसका लाभ मिल सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड