Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

अर्धकुंभ 2027 तैयारियों का जायजा लेने स्वर्गाश्रम पहुंची जिलाधिकारी भदौरिया,घाटों का किया निरीक्षण

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी-2027 में हरिद्वार जिले में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम क्षेत्र के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अर्धकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी…ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।

घाटों का निरीक्षण और जरूरी निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्मण घाट, संत सेवा घाट, बॉम्बे घाट, किरमोला घाट और वेद निकेतन घाट का जायजा लिया। संबंधित विभागों को घाटों की मरम्मत, निर्माण और सुधारीकरण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सभी घाटों पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा गया। भीड़ का दबाव एक ही स्थान पर न बने, इसके लिए घाटों को जोड़ने वाले रास्तों के निर्माण के निर्देश। जहां जगह की कमी है, वहां वैकल्पिक मार्ग तैयार करने को कहा गया। प्रमुख निर्माण कार्यों पर फोकस….रामझूला के पास 90 मीटर लंबे स्नान घाट के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को बजट मिलते ही कार्य शुरू करने को कहा गया।बजरंग सेतु निर्माण को तेज़ करने और तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। नगर पंचायत को स्ट्रीट लाइट्स और जनसुविधा केंद्र की स्थापना के निर्देश भी दिए गए।

बेसहारा मवेशियों पर भी ध्यान

स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बेसहारा मवेशियों की समस्या पर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने उपजिलाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर इन्हें गौशाला में भेजने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

सड़क और ड्रेनेज कार्यों की समीक्षा

जिलाधिकारी ने बाघखाला-जौंक लिंक मार्ग और सड़क पर चल रहे इंटरलॉकिंग व ड्रेनेज कार्यों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

अर्धकुंभ हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने कहा कि अर्धकुंभ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान है। इसके सफल आयोजन से क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी, साथ ही पर्यटन और स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी यमकेश्वर रेखा आर्य, अधिशासी अभियंता अनिल राठौर, लोनिवि दुगड्डा के इंजीनियर निर्भय सिंह, तहसीलदार वैभव जोशी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News