Connect with us

उत्तराखंड

वन विभाग के स्टोर से पांच हाथी दांत गायब मामले में दो रेंजर भगवत ओर अनुराग हुए सस्पेंड

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-हरिद्वार में वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लालढांग रेंज के स्टोर में रखे पांच हाथी दांत अचानक गायब हो गए। हैरानी की बात यह है कि विभागीय रिकॉर्ड में करीब 15 हाथी दांत दर्ज थे, लेकिन जांच के दौरान मौके पर केवल 10 ही मिले। मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। डीएफओ हरिद्वार की जांच रिपोर्ट के आधार पर रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, लालढांग रेंज के स्टोर में हाथियों के करीब 15 दांत सुरक्षित रखे होने का रिकॉर्ड दर्ज था। जब स्टोर में रखे सामान का भौतिक सत्यापन किया गया तो पांच हाथी दांत गायब मिले। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू कराई गई। डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में हुई जांच में रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आने की बात कही गई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। सीसीएफ एचआरडी पीके पात्रो ने दोनों रेंजरों के निलंबन की पुष्टि की है। वहीं, इस मामले में यमकेश्वर थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। अब पुलिस भी गायब हुए हाथी दांतों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।
हालांकि, दो रेंजरों के निलंबन के बाद भी कई सवाल खड़े हैं। आखिर पांच हाथी दांत स्टोर से कब और कैसे गायब हुए? उनकी सुरक्षा और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या नियमित रूप से स्टॉक का सत्यापन नहीं किया जाता था? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने आने बाकी हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस जांच में पांचों हाथी दांतों का सुराग कब मिलता है और इस पूरे मामले में अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
सवाल यही है कि वन विभाग के सुरक्षित स्टोर से गायब हुए पांच बेशकीमती हाथी दांत आखिर कहां गए?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड