Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप,आरोपी पति गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS



कोटद्वार-कोटद्वार में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को कोटद्वार निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड