Connect with us

उत्तराखंड

जिलाधिकारी के आदेश के बाद कोटद्वार के 6 बुकसेलर्स के हुई छापेमारी,बुकसेलर्स के पाई गई अनियमितता

Ad ADVERTISEMENTS Ad


कोटद्वार-राजधानी देहरादून में प्रशासन द्वारा शिक्षा माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही करने के बाद अब कोटद्वार में भी बुक सेलर्स पर चेकिंग अभियान चलाया गया।सेल टैक्स, रेवेन्यू और एजुकेशन डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम ने कोटद्वार की कई दुकानों पर छापेमारी की। SDM कोटद्वार सोहन सिंह सैनी ने बताया कि आज कुल 6 दुकानों पर छापेमारी की गई, इसके अलावा 2 दुकानों पर परसो भी छापेमारी की गई। इस दौरान कई जगह बुक्स पर ISBN नहीं पाया गया। वही कुछ दुकानों में स्टॉक रजिस्टर और सेल परचेज रजिस्टर भी नहीं पाया गया, जिससे सेल tex चोरी की संभावना बनी रहती है।

ऐसे दुकानदारों पर कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही बिना ISBN नंबर की बुक्स को जब्त करते हुए उसके प्रकाशन सहित अन्य जांच की जा रही है। वही पेरेंट्स ने आरोप लगाया है कि दुकानदार बुक्स लेने पर बिल नहीं दे रहे है।

अक्सर देखा गया है कि पेरेंट्स के मन में स्कूल द्वारा उनके बच्चे को परेशान करने और फेल करने के डर से वो कभी भी स्कूल द्वारा की गई मनमानी के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते।ऐसे में राजधानी देहरादून में पेरेंट्स द्वारा की गई शिकायतों के बाद अब सभी जगह चेकिंग की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News