Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार नगर निगम के 15 सफाई कर्मचारियों पर शहर में अवैध वसूली करने के लगे आरोप,आरोपों के बाद नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम के 15 सफाई कर्मचारियों पर शहर में अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपों के बाद नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलते ही सफाई कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है।

नाराज कर्मचारियों ने आज नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और कामकाज से बहिष्कार की चेतावनी भी दे डाली है

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और बिना जांच के उन्हें नोटिस भेजना अन्यायपूर्ण है।

वही नगर आयुक्त का कहना है कि अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है उसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।अवैध वसूली के लगाए आरोपों की जांच की जा रही है।यदि कोई भी कर्मचारी संलिप्त पॉय जाता है उस पर कार्यवाही की जाएगी।

More in उत्तराखंड