Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

उत्तराखंड: 5430 अभ्यर्थियों के लिए 17 केंद्र,पौड़ी में परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 21 सितंबर (रविवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्नता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ सम्पन्न होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर 5430 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर लें और परीक्षा दिवस पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा डबल लॉक प्रणाली से की जाएगी और कोषागार से केंद्रों तक ले जाते समय पुलिस बल की तैनाती अनिवार्य होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य निषिद्ध सामग्री ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर जैमर प्रणाली को भी व्यवस्थित रूप से सक्रिय रखा जाएगा। साथ ही सभी परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी लगाना अनिवार्य किया गया है।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए होटलों व ढाबों की नियमित चेकिंग की जाए। उन्होंने बल दिया कि सभी पुलिसकर्मी समयबद्धता और सतर्कता का विशेष ध्यान रखें।

परीक्षा से जुड़े आयोग के प्रतिनिधि अमरीश रावत ने बताया कि जिन नए केंद्रों को पहली बार परीक्षा हेतु चिन्हित किया गया है…वहां अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी बरती जाएगी।

जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों में कुल 5430 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें…..

पौड़ी के 5 केंद्रों पर – 1392 परीक्षार्थी

श्रीनगर के 6 केंद्रों पर – 1944 परीक्षार्थी

कोटद्वार के 6 केंद्रों पर – 2094 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की…ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

बैठक में मौजूद अधिकारी:
अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, जिला पंचायती राज अधिकारी जितेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, कोषाधिकारी अमर्त्य विक्रम सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

More in उत्तराखंड

Trending News