Connect with us

उत्तराखंड

जीएमओयू लिमिटेड कोटद्वार में लगभग 2.50 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश-जीत सिंह पटवाल सहित पूर्व पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कुल 9 गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पेट्रोल पंप बिल्डिंग, कंप्यूटर मरम्मत, फर्नीचर मेंटेनेंस, दान-पूजा, बिजली-पानी खर्च जैसे मदों में फर्जी बिल

*मृत कर्मचारियों को जीवित दिखाकर उनके एवं फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भी निकाली गई मोटी धनराशि

विजय पाल सिंह, निवासी-कोटद्वार, हाल मैनेजर सचिव प्रधान गढवाल मोटर्स आनर्स यूनियन लिमिटेड कोटद्वार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।जीएमओयू लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष,मैनेजर,अकाउंटेंट आदि 9 व्यक्तियों के खिलाफ जीएमओयू लिमिटेड में 2023-2024 में रुपये का 2,48.43,087 करोड़ो का गबन किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कोटद्वार पुलिस ने एक टीम गठित करते हुए जाँच शुरु की।गठित टीम की जाँच में जीत सिंह पटवाल सहित अभियुक्तगणों ने एक राय होकर षडयत्र के तहत मृत व्यक्तियों, जीएमओयू लिमिटेड,अन्य स्टेशन, पेट्रोल पम्पो में, बिल्डिंग,कम्प्यूटर रिपैयर,मैन्टेनेन्स के नाम पर, दान-पूजा के नाम पर,कम्पनी,फर्नीचर रिपैयर,मैन्टेनेन्स, पेट्रोल पम्प के नाम पर लाईट व वाटर चार्जेस के रुप में विविध खर्चा,अनुबन्धित कर्मचारियों के वेतन के रूप में,ट्रैफिक अरेन्जमेन्ट व अन्य कई तरह से फर्जी बिल वाउचर्स बनाकर करोड़ो का गबन किया गया।

काल्पनिक व्यक्तियों के नामों से भी प्रार्थना पत्र तैयार कर फर्जी भुगतान किया जाता रहा।

More in उत्तराखंड