Connect with us

Uncategorized

परसुंडाखाल के पास हुई कार दुर्घटनाग्रस्त,दो की मौके पर ही मौत

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार परसुंडाखाल के नजदीक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जबकि एक गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस के जवान हेमकांत सेमवाल ने बताया कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार परसुंडाखाल के नजदीक 30 मीटर खाई में जा गिरी है। जिसमें सवार 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि दोनों मृतक पति पत्नी थे उन्होंने बताया की एक गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार के लिए ले जाया गया है जहां पर डॉक्टर की टीम द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। हेमकांत सेमवाल ने बताया कि मृतक का नाम वीर सिंह पवार व सुनीता पवार है जो ग्राम बुरासी के निवासी थे।


More in Uncategorized

Trending News