Connect with us

उत्तराखंड

हनुमंती में 64 वर्षीय बुजुर्ग ने पीया जहरीला पदार्थ,उपचार के दौरान मौत,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार/दुगड्डा-दुगड्डा के पास हनुमंती में रहने वाले एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली।कोटद्वार थाना प्रभारी ओर हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक 64 वर्षीय मदन सिंह निवासी हनुमंती को परिजारो ने नशे का सेवन करने से मना किया जिस पर खिन्न होकर बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

हालत बिगड़ती देख परिजन कोटद्वार के बेस अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।जिसकी सूचना बेस अस्पताल से कोटद्वार थाने को दी गई।पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News