Connect with us

उत्तराखंड

देवभूमि में ‘डबल सीएम’ का जलवा: योगी ने पैतृक गांव में किया महायज्ञ, धामी ने दी मिनी स्टेडियम की सौगात

Ad ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमकेश्वर पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। दोनों नेताओं ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर भी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री विष्णु महायज्ञ में भाग लिया और युवाओं को सकारात्मक सोच व आध्यात्मिकता का संदेश दिया।

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में दोनों मुख्यमंत्रियों ने एआई आधारित वेबसाइट, नए भवन और ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने एआई बॉट से संवाद कर परीक्षा प्रणाली की जानकारी ली, जबकि मुख्यमंत्री धामी ने कॉलेज को “आदर्श कॉलेज” बनाने और क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News