Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक चालक सुरक्षित,सारी रात वही पड़ा रहा चालक दुगड्डा चौकी प्रभारी की मिली सूचना रेस्क्यू कर 108 की मदद से भेजा अस्पताल

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार से पाबो की तरफ राशन लेकर जा रहा है एक ट्रक फतेहपुर के पास लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।गनीमत रही की चालक को मामूली चोटे ही आई और जान बच गई।

यह घटना लगभग रात 11:00 बजे की है सारी रात चालक वही पड़ा रहा….सुबह लोगों ने चौकी इंचार्ज सूरत शर्मा को जानकारी दी ओर एसआई एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर बाहर निकाला पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है की ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया किसी को जानकारी नहीं होने के कारण सुबह रेस्क्यू कर 108 की मदद से कोटद्वार के बेस अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है जहां पर चालक का उपचार चल रहा है।

More in Uncategorized

Trending News