Connect with us

उत्तराखंड

बीमारी के चलते युवक ने उठाया आत्मघाती कदम,परिवार में मचा कोहराम

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक कौड़िया पुल के पास राहुल सैनी नाम के एक युवक ने आज सोमवार को दोपहर के समय करीब 12 बजे अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिवार वालों को मिलते ही तुरंत ही राहुल को बेस हॉस्पिटल लगाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद राहुल के परिवार में कोहराम मचा है। आसपास के लोगों ने बताया कि राहुल पिछले कुछ समय से बीमार था और इसी के चलते शायद राहुल ने ये कदम उठाया है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम और पंचनामे की कार्यवाही के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News