Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागे 3 नाबालिग, कोटद्वार पुलिस ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

घर की डांट से नाराज होकर तीन नाबालिग बच्चे देहरादून के डोईवाला से कोटद्वार पहुंच गए। गनीमत रही कि समय रहते कोटद्वार पुलिस की नजर बच्चों पर पड़ गई और उन्हें सुरक्षित उनके परिवार से मिला दिया गया।जानकारी के अनुसार, किशनपुरी-कलालघाटी क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चे संदिग्ध अवस्था में भटकते हुए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित चौकी कलालघाटी लाया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे डोईवाला के रहने वाले हैं और माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर कोटद्वार आ गए थे।इसके बाद पुलिस ने बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। सोशल मीडिया और डोईवाला पुलिस की मदद से जल्द ही बच्चों के परिवार से संपर्क स्थापित कर लिया गया। परिजन चौकी कलालघाटी पहुंचे, जहां सभी बच्चों को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया।कोटद्वार पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते तीनों बच्चे सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News