Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार स्मार्ट मीटर लगाने का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, काम रोकने से बढ़ा विवाद

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद फिर शुरू हो गया है। आज कौड़ियां क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने आई टीम का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया और टीम को काम करने से रोक दिया गया। इस मामले में क्षेत्र के लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाने और न लगाने को लेकर फिलहाल विकल्प दिया गया है ऐसे में स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य नहीं है। जबकि टीम द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। वही अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग कोटद्वार नंदिता अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा सभी जगह अब स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे है, कहा कि कुछ लोगों द्वारा जानकारी के अभाव में इन मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिनमें जागरूकता की जरूरत है।

बताया कि कई जगह लोग प्रीपेड मीटर और स्मार्ट मीटर में अंतर नहीं समझ पा रहे है। साथ ही बताया कि अब किसी भी प्रतिष्ठान या भवन में मीटर खराब होने या नए भवन में विद्युत कनेक्शन लेने पर स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे है क्योंकि जो मीटर पहले से लगे है वो अब बनने बंद हो चुके है और टेक्नोलॉजी के साथ सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक इक्यूपमेंट्स में बदलाव आता रहा है, उसी तरह ये मीटर भी नई टेक्नीक के साथ बने है। जो जनता के हित में है, ऐसे में सभी जगह सरकार द्वारा तय नियमों के मुताबिक यही मीटर लगाए जा रहे है। वही पार्षद सुभाष पांडे ने बताया कि आज कौड़ियां में विद्युत मीटर लगाने आई टीम का विरोध किया गया है क्योंकि जनता द्वारा इन मीटरों में ज्यादा बिल आने की संभावना जताई गई है, ऐसे में विद्युत विभाग को जनता की हित को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News