Connect with us

कोटद्वार

निगम की मनमानी से परेशान व्यापारियों ने नगर आयुक्त का किया घेराव

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-नगर निगम द्वारा व्यापारियों के ऊपर व्यवसायिक कर लगाने से व्यापारी आग बबूला हो गए हैं।

व्यापारियों ने व्यवसायिक कर के विरोध में मालवीय उद्यान में एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त का घेराव किया और शीघ्र ही व्यवसायिक कर के फरमान को निरस्त करने की मांग की।

इस दौरान व्यापारियों ने नगर निगम को चेताने के लिए और अवैध कर के विरोध में सोमवार को एक दिवसीय बाजार बंद करने की चेतावनी दी है बाजार बंद में व्यापारियों की आवश्यक सेवाओ की दुकानें और संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।जिसमे दवाई की दुकानें भी बंद रहेंगी।वंही व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा की इसके बावजूद भी नगर निगम इस व्यवसायिक कर को वापस नही लेता है तो कोटद्वार अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा।


ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार