Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में हुई मूसलाधार बारिश में जल संस्थान की दीवार तोड़कर ऑफिस में घुसा पानी,कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में कल हुई मूसलाधार बारिश से जल संस्थान में पानी भर गया।पानी का बहाव इतना तेज था कि जल संस्थान की दीवार को तोड़कर पानी ऑफिस में भरने लगा…और ऑफिस में अफरा तफरी मच गई।जिस समय पानी ऑफिस में भरा उस वक्त बिजली संचालित थी।

आनन फानन में बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की बिजली सप्लाई रूकवाई गई।पानी का तेज बहाव सीधा ट्रांसफार्मर में टक्कर मार रहा था ।ऐसे में कोई भी बडी घटना घट सकती थी।पानी इतना ज्यादा था कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। वही दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है…कल की तरह ही मूसलाधार बारिश पड़ने से दीवार कभी भी धराशाई हो सकती है और जल संस्थान में कोई भी बड़ी घटना घट सकती है।

More in उत्तराखंड