Connect with us

Uncategorized

झूला बस्ती में शुरू हुआ वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट,मेयर हेमलता नेगी ने किया उद्घाटन

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-नगर निगम की ओर से गाड़ीघाट झूलाबस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के निस्तारण के लिए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी ने किया।इस मौके पर आयुक्त वैभव गुप्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने बताया कि प्लांट लगने के बाद प्रतिदिन 80 टन कूड़े का निस्तारण हो सकेगा।

इससे ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप कूड़े का निस्तारण जल्द से जल्द करने का प्रयास किया जाएगा।नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने कहा कि इस मशीन को शुरुआत में रोज आठ घंटे संचालित किया जाएगा।
बिजली की व्यवस्था होने पर मशीन का संचालन रात को भी किया जाएगा। इस मौके पर सफाई. निरीक्षक सुनील कुमार,परमीत चौधरी,लिपिक योगेंद्र भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

More in Uncategorized

Trending News