Connect with us

उत्तराखंड

तबादले के बाद भी क्यों नही जाना चाहते अधिकारी,किस बात का मोह

Ad ADVERTISEMENTS

पौड़ी। उत्तराखंड जल संस्थान में लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत अधिकारियों को लेकर उठते सवालों के बीच आखिरकार विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। कार्यालय आदेश के अनुसार सहायक अभियंता त्रेपन सिंह रावत को पौड़ी शाखा के अधिशासी अभियंता का प्रभार सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी काफी लंबे समय से उसी जिले में तैनात थे…जिसको लेकर विभागीय गलियारों में लगातार चर्चाएं चल रही थीं।अब तबादले के आदेश जारी होने के बाद भी पौड़ी में ही जमे हुए हैं।पदभार मुक्त करने के बाद भी कुर्सी का मोह नहीं छूटने पर अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है।

सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारियों को लेकर पारदर्शिता और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं।आखिर क्या कारण है कि एक कर्मचारी सालों उसी स्थान पर टिका रहना चाहता है कौन सा लालच उनको वहाँ से जाने नहीं देता।

फिलहाल आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है लेकिन महाशय अभी भी पौड़ी गढ़वाल को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।वही दूसरी ओर तबादला होकर आए अधिकारी को एक सप्ताह के बाद भी चार्ज नहीं मिला है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News