उत्तराखंड
पौड़ी में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद बवाल, निजी अस्पताल का घेराव, जांच समिति गठित
पौड़ी के एक निजी अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय युवाओं ने अस्पताल का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है और जांच पूरी होने तक अस्पताल में सर्जरी संबंधी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
