उत्तराखंड
कोटद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई मेले में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव स्थित सिद्धबली पब्लिक स्कूल के पास लगे मेले में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मेले में विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला किया गया था, जिससे उसके गले, गर्दन और सिर पर गंभीर चोटें आईं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मयंक और प्रवीण कुमार निवासी काशीरामपुर तल्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
