Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

सीओ ऑफिस के बाहर सड़क धँसी,एन एच बना लापरवाह हो सकता है कोई बड़ा हादसा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार में सड़कों की स्थिति पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है।सीईओ ऑफिस के बाहर सड़क के बीचो बीच में एक बड़ा सा गड्ढा हो गया है वहां पर सड़क पूरी तरह से धस चुकी है।

उसके बावजूद भी एन एच लापरवाह बना हुआ है।वहीं कुछ दिन पहले सड़कों पर टाल्लियां चिपकाने का काम किया गया था लेकिन बरसात होते ही वह सब बह गया और एक बार फिर से कोटद्वारवासियों को गड्ढे में सड़के ढूंढनी पड़ रही है।सड़कें आपको भले ही अच्छी मिले या नहीं लेकिन हेलमेट का चालान जरूर कटवाने के लिए तैयार रहें।हेलमेट लगाओ और गड्ढे में गिरो वाली कहानी नजर आ रही है।पुलिस ने वहाँ पर बोर्ड़ लगाने की जहमत जरूर की है एन एच ने इतना करना भी जरूरी नही समझा।सड़कों की स्थिति भले ही बदत्तर हो आम जनमानस आये दिन चोटिल होते रहे लेकिन एन एच को गहरी नींद से जगाना मुश्किल है।

More in Uncategorized

Trending News