Connect with us

उत्तराखंड

नगर निगम की टीम ने कोटद्वार में अलग अलग जगह से 35 गौवंशों को पकड़कर काशीरामपुर तल्ला गौशाला में भेजा

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार नगर निगम ने काशीरामपुर तल्ला में बनी गौशाला का संचालन शासन के आदेश के बाद गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास सिरोही राजस्थान को दे दिया गया है।गौशाला मे नगर निगम की टीम प्रतिदिन आवारा गौवंशों को पकड़कर गौशाला में पहुँचाने का काम करेगी।नगर निगम की टीम ने आज अलग अलग जगह से 35 आवारा पशुओं को पकड़ कर कैटल कैचर वाहन के माध्यम से गौशाला में पहुँचाया।

नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपने गौवंश को सडको पर आवारा न छोडे जाने की अपील की है….साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक द्वारा अपने गौवंश को सार्वजनिक स्थान पर आवारा छोड़े जाने पर संबन्धित के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

More in उत्तराखंड