Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

गांव जा रहे परिवार के साथ आसामाजिक तत्वों ने की मारपीट

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार- कोटद्वार से अपने गांव बल्ली जा रहे परिवार पर बीच रास्ते मे दो लड़को व उनके साथ दो लड़कियों ने मारपीट की.चारो जने नशे की हालात में थे

जब उन्होंने एक परिवार को मारा.युवक अपनी पत्नी व 6 साल की बच्ची के साथ कोटद्वार से रामडी अपने घर जा रहा था.युवक के साथ हुई मारपीट को लेकर युवक अपने परिवार के साथ आज कोटद्वार कोतवाली पहुँचा जहा उसने लड़को व युवतियों के खिलाफ तहरीर दी.तहरीर का संज्ञान लेकर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए चारो को गिरफ्तार कर लिया.
वही स्थानीय निवासी रमेश भंडारी ने बताया कि कोटद्वार से रामडी पुलिडा मार्ग पर असामाजिक तत्वों द्वारा आज से नही बल्कि पहले से ही उत्पाद मचाया जा रहा है, जगह जगह नशे के हालात में बैठे रहते है.इसके लिए प्रशासन द्वारा अभियान भी चलाया गया था लेकिन कुछ समय ही अभियान चला.जिसके बाद फिर से असामाजिक के लोगो द्वारा उत्पाद मचाया जा रहा है.जिसे इस क्षेत्र के लोग असुरक्षित महशूस कर रहे है.ऐसे असामाजिक तत्वों के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है.लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है.


पीड़ित नितिन नेगी ने बताया कि कोटद्वार से पांच किलोमीटर बेड़ के पास नशे की हालत में चार युवक युवती आ रहे थे जिन्होंने हमारे साथ गाली गलौच व मारपीट की.जंगल में नेटवर्क की सुविधा भी नही थी जिससे हम किसी को मदद के लिए बुला पाते.आज हमने चारो के खिलाफ तहरीर दर्ज करा दी है.

More in Uncategorized

Trending News