Connect with us

उत्तराखंड

फायर सीजन का कहर: मुस्तैद फायर सर्विस ने समय रहते टाले बड़े हादसे

Ad ADVERTISEMENTS Ad

जनपद में फायर सीजन के दौरान आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं… ऐसे में फायर सर्विस की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर हर कॉल पर तुरंत रिस्पांस दे रही हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।जिससे बड़े हादसों को टाला जा सके।


फायर स्टेशन पौड़ी को कोटद्वार रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।फायर टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।आग तेजी से पेट्रोल पंप और आसपास के रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही थी, लेकिन फायर कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाकर एक बहुत बड़े खतरे को टाल दिया।


वहीं खांड्यूसैंण क्षेत्र में भी जंगल की आग मकानों तक पहुंच गई थी, जहां फायर सर्विस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया।
फायर सीजन के बीच फायर सर्विस की टीमें लगातार मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रही हैं, ताकि किसी भी आगजनी की घटना में तुरंत कार्रवाई कर जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड