Connect with us

उत्तराखंड

खिर्सू के दुर्गाकोट में लगा बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सांख्यिकी अधिकारी राम सलोनी ने दिए निर्देश

Ad ADVERTISEMENTS

विकासखंड खिर्सू के ग्राम पंचायत कोटि के राजस्व ग्राम दुर्गाकोट में “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों ने समाधान का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, शौचालय, सोलर लाइट और स्वरोजगार से जुड़ी मांगें रखीं। पेयजल समस्या पर जल संस्थान ने बताया कि 32 गांवों के स्थायी समाधान के लिए 6.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
पीएमजीएसवाई ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र आगे बढ़ाने की बात कही, जबकि मनरेगा के तहत शौचालय निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिया गया है।
शिविर के दौरान सांख्यिकी अधिकारी राम सलोनी ने विकास कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता व समयबद्धता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News