Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

भारतीय सेना भर्ती परीक्षा 2026: 1 जून से शुरू होगी CEE, यहाँ से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

Ad ADVERTISEMENTS Ad

भारतीय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। अग्निवीर और जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर/अन्य रैंक भर्ती के लिए ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा यानी CEE की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
भारतीय सेना की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार यह ऑनलाइन परीक्षा 1 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। देशभर के 206 शहरों में बनाए गए 403 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी, जिसमें 22 अलग-अलग भर्ती श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल होंगे। गढ़वाल क्षेत्र के हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होंगे।
वहीं उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट यह है कि परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी 15 मई से Join Indian Army पोर्टल पर लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय सेना ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई परीक्षा शिफ्ट, सेंटर और रिपोर्टिंग टाइम जैसी जरूरी जानकारी को ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com पर लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News