Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

आर.पी. स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया पदभार ग्रहण समारोह, नन्हें नेतृत्वकर्ताओं का हुआ बैच अलंकरण

Ad ADVERTISEMENTS Ad

आज आर.पी. स्कूल, न्यू कोटद्वार कॉलोनी, तेलीपाड़ा में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन विद्यालय प्रांगण में भव्य रूप से किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में से कार्तिक असवाल को विद्यालय का हेड बॉय तथा आकृति थपलियाल को हेड गर्ल चुना गया। साथ ही विद्यालय में गठित विभिन्न कमेटियों एवं सभी 6 हाउसों के कप्तानों को शपथ ग्रहण कराई गई और बैच अलंकरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी, पौड़ी के जिला अध्यक्ष श्री राज गौरव नौटियाल द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा उन्हें पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने वर्तमान समय में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने और अपने आसपास जागरूकता फैलाने की सलाह दी।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुंवर अजीत सिंह ने सभी उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनसे बच्चों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News