Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

कोटद्वार: झंडा चौक पर नशे में धुत युवकों का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई।

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कल रात की झंडा चौक की वायरल वीडियो ने मचाई हलचल!
कोटद्वार के झंडा चौक पर लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था
वीडियो में दो युवक आपस में भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच मोबाइल फोन टूटने को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन नशे की वजह से मामला ज्यादा बढ़ गया और दोनों ने सार्वजनिक स्थान पर ही एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दोनों युवकों की पहचान महिपाल (निवासी बिजनौर) और महताब (निवासी कोटद्वार) के रूप में की गई।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें विवाद की वजह मोबाइल फोन का क्षतिग्रस्त होना सामने आया। सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी चालानी कार्रवाई की गई।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर संयम बनाए रखें और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

https://www.facebook.com/share/v/18Rkcaq3Cy

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News