Connect with us

उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल की बड़ी पहल: अब गूगल मैप्स पर दिखेंगे कालसी की महिलाओं के उत्पाद, समूहों को मिलेगी वैश्विक पहचान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कालसी क्षेत्र का निरीक्षण कर महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की। उन्होंने समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के लिए उन्हें गूगल मैप्स पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए, जिससे उनकी पहुंच व्यापक स्तर पर बढ़ सके।निरीक्षण के दौरान डीएम ने कोल्ड प्रेस्ड ऑयल यूनिट, कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर और अमृत सरोवर (धोईरा) का जायजा लिया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, मार्केटिंग और महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा।कोटी कालसी ग्रोथ सेंटर में एप्पल जैम, चटनी और अदरक कैंडी जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, वहीं अमृत सरोवर में महिला समूह प्राकृतिक तरीके से मत्स्य पालन कर रहा है।डीएम ने कालसी डेयरी फार्म का भी निरीक्षण कर पशुपालन व्यवस्थाओं और स्थानीय रोजगार की स्थिति का आकलन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड