Connect with us

उत्तराखंड

बंगाल में बीजेपी की बढ़त का कोटद्वार में जश्न: कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर बांटी मिठाई ओर फोड़े पटाखे

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बाद देशभर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के तहत गढ़वाल में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।कोटद्वार के झंडा चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जमकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली बढ़त जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता की मुहर है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News