उत्तराखंड
निष्कासन पर वरिष्ठ पत्रकार का पलटवार,स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण पहले ही दे दिया था इस्तीफा,फिर कैसा निष्कासन…..
हरिद्वार-पत्रकार संगठन एनयूजेआई (NUJI) में विवाद सामने आया है।हरिद्वार इकाई के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नरेश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे द्वारा किए गए कथित निष्कासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।उनका कहना है कि उन्होंने संगठन से अपना त्यागपत्र दोपहर करीब 1:35 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया था व अन्य ग्रुप में भी शेयर कर दिया था।जिसमे स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का कारण भी बताया गया है।
जब पहले ही मैं अपने पद से इस्तीफा दे चुका हूँ ऐसे में आजीवन निष्कासित करने की बात करना बचकानी बात लगती है।मेरे खिलाफ एक षड्यंत्र रचा गया है और शाम को पोर्टल पर खबर लगवाई गई है।

निष्कासित पद पर रहने वाले को किया जाता है।नरेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके निष्कासन से संबंधित खबरें विभिन्न पोर्टलों पर प्रकाशित करावा कर छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।नरेश गुप्ता का कहना है कि वह भविष्य में इस पूरे प्रकरण से जुड़ी जानकारी अधिकारियों और आम जनता के सामने रखेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
