Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार:सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए एक को किया गिरफ्तार,आरोपी से 3420 रुपए ओर रजिस्टर भी किया बरामद

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग की।चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलजार उर्फ सद्दाम निवासी तारानगर, थाना बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 3 हजार 420 रुपये नकद और एक रजिस्टर बरामद किया गया है, जिसमें सट्टे का पूरा विवरण दर्ज था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।पौड़ी पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News