Connect with us

कोटद्वार

2500 का इनामी प्यारेराम गाज़ियाबाद से गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी में था फरार।

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्यारेराम, जिस पर ₹2500 का इनाम घोषित था, को गाज़ियाबाद से पकड़ा गया।
यह मामला बोहरा ग्रामीण विकास निधि लिमिटेड नामक कंपनी से जुड़ा है, जहां निवेश के नाम पर लोगों से धनराशि जमा कराई गई और बाद में कंपनी संचालक पैसा लेकर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता यास्मीन ने बताया था कि उन्होंने एक साल तक रोज ₹100 जमा कर कुल ₹36,500 निवेश किए, लेकिन तय समय पूरा होने के बाद भी न तो रकम वापस मिली और न ही ब्याज।
इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी कंपनी के जरिए कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।
फरार आरोपी प्यारेराम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से उसे गाज़ियाबाद से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News